Public App Logo
जंतर-मंतर के आंदोलन पर गरजे मंत्री संजय निषाद, बोले- विदेशी ताकतों का हाथ; विपक्ष ने उठाए सवाल #लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "ऐसे लोगों के विदेशी ताकतों से संबंध हैं। सही समय आने पर सच सामने आ जाएगा। सोनम वांगचुक कहाँ रह रहे थे? उन्हें कौन बढ़ावा दे रहा था? पैसा कहाँ से आ रहा था? कौन दे रहा था? तब पता चलेगा कि विदेशी ताकतें भारत में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही हैं।" मंत्री संजय निषाद का यह बयान ऐसे समय आया है जब जंतर-मंतर पर परीक्षा प्रणाली और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी है, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल रहे हैं। Nishad Party BJP Uttar Pradesh - Deoria News