बड़ौत: रमाला क्षेत्र में प्रेमी ने साथ चलने से मना किया, प्रेमिका ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती, प्रेमी व उसका भाई हिरासत में
रमाला क्षेत्र के गांव की एक युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार दोपहर प्रेमिका ने अपने प्रेमी को गांव में ही एक परचून की दुकान पर बुलाया। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर छोड़कर चलने के लिए कहा, लेकिन उसके प्रेमी ने मना कर दिया। इस बात से नाराज़ होकर प्रेमिका ने परचून की दुकान के पास ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती गली में ही उल्टी