अरवल: फखरपुर विद्यालय में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
Arwal, Arwal | May 14, 2026 फखरपुर +2 विद्यालय में एंटी रोमियो स्क्वॉड पिंक पेट्रोलिंग ,अभया ब्रिगेड की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम सदस्यों ने छात्राओं व छात्रों से सीधा संवाद कर सुरक्षा उपायों, छेड़छाड़ रोकथाम व महिला सशक्तिकरण पर मार्गदर्शन दिया। छात्रों को आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग व सतर्क रहने की सलाह दी गई।