करौली: जिला सामान्य चिकित्सालय गुलाब बाग में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का विधायक दर्शनसिंह ने किया शुभारंभ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन के लिए सहज व सुगम बनाने के लिए सरकार प्रयासरत होने के चलते बुधवार को करौली जिला मुख्यालय स्थित जिला सामान्य चिकित्सालय गुलाब बाग मे विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान नगर परिषद कार्य विभाग सभापति पूनम पचौरी, अस्पताल PMO डॉ रामकेश मीणा व अन्य मौजूद रहे।