करौली: साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की कलेक्ट्रेट में बैठक सम्पन्न,खंड मुख्यालय पर नियंत्रणकक्ष स्थापित करने के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर सक्सेना सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।उन्होने बैठक मे समस्त उपखण्ड अधिकारी को उपखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को आवश्यकता अनुसार नावों की व्यवस्था करने नावों पर रक्षा पेटीयां,रस्सों, मशालों, टोर्चो की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।