करौली: गांव कौंडर में मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रास्था सुचारु करवाने की मांग
कोंडर गांव में आम रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीणों ने आम रास्ते से अतिक्रमण हटवा कर रास्ते को सुचारु करवाने की मांग की है। ग्रामीण भूर सिंह मीणा ने बताया कि पंचायत द्वारा आम रास्ता बनाया गया, जिस पर गांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध कर रखा है।इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।