पटोरी: पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की दी गई जानकारी
समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अचानक आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। कर्मियों ने अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों को आग बुझाने के उपकरणों के उपयोग और सतर्कता के उपायों की जानकारी दी।