कोल: सराय हकीम में अंडा-चीला के पैसे मांगने पर दुकानदार युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
Koil, Aligarh | Jul 20, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सराय हकीम की है।जहां अंडा चीला बेचने वाले दुकानदार को दबंगों से पैसे मांगना भारी पड़ गया।जिसके उपरांत दबंगों के द्वारा दबंगई दिखाते हुए दुकानदार युवक के साथ गाली गलौज की गई दुकानदार युवक ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की जिसके कारण दुकानदार घायल हो गया।घायल के द्वारा क्षेत्रीय पुलिस से शिकायत की।