कोल: भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने तहसील कोल में संगठन का किया विस्तार
Koil, Aligarh | Jul 20, 2025 भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने तहसील कोल में संगठन का विस्तार किया और देवेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि संगठन हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने बिजली विभाग से रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता बढ़ाने की मांग की।