कोल: लालगड़ी, गोंडा क्षेत्र के बम्बे में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गांव में फैली सनसनी
Koil, Aligarh | Jul 20, 2025 आपको बता दे दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र में स्थित लालगड़ी गांव का है जहां एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय विष्णु पुत्र कुमार पाल के रूप में हुई है, जो दो दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। उसका शव गांव के पास एक बम्बे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है ।