प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के सिंगठी में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरने से बाल-बाल बचे बाइक सवार
प्रतापगढ़ के सिंगठी गांव में तेज बारिश और भीषण तूफान के दौरान बुधवार शाम 4 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ अचानक चलती बाइक पर गिर गया। गनीमत रही कि बाइक सवार समय रहते कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई, हालांकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। तूफान से क्षेत्र में बिजली और आवागमन भी प्रभावित हुआ है।