टिकारी: CUSB के केमिस्ट्री विभाग की शोधार्थी सम्मी कुमारी, आईएसएम धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में पुरस्कृत
Tikari, Gaya | Nov 10, 2026 CUSB के केमिस्ट्री विभाग की शोधार्थी सम्मी कुमारी ने IIT (ISM) धनबाद में आयोजित इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स के 45वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति का पुरस्कार जीता है। उन्हें समापन समारोह में 'प्रो. एल. नालंदा शरद और मिस्टर सीएच. जी. वोरा प्रसादम' मेडल से सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर बधाई दी।