प्रतापगढ़: चिलबिला में एलायंस क्लब का पुनीत अभियान: भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था
भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को बचाने के लिए सोमवार दोपहर 3 बजे एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ ने अनूठा अभियान चलाया है। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में चिलबिला, सदर बाजार और चौक समेत विभिन्न स्थानों पर जल पात्र और घड़े वितरित किए गए। क्लब ने जनमानस से अपील की है कि वे भी अपने घरों के बाहर जल पात्र रखें और इन मूक प्राणियों के जीवन रक्षक