हसनपुर: हसनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी से की शादी, वीडियो हुआ वायरल
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के घर से जाने के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में युवती ने अपनी इच्छा से विवाह करने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में विवाह करने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती ने कहा है कि वह अपनी इच्छा से अपने साथी के साथ गई है और दोनों ने विवाह कर लिया है।