बोध गया: बोधगया में दो दिन 'नो एंट्री', बकरौर मोड़ से पच्छट्टी तक गाड़ियों पर रोक रहेगी
Bodh Gaya, Gaya | Oct 20, 2026 दुर्गापूजा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सोमवार और मंगलवार को महाबोधि मंदिर क्षेत्र व गांधी चौक के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। बकरौर मोड़ से पच्छट्टी की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। व्यवस्था संभालने के लिए 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुजाता बाइपास और रिवर साइड रोड से दोमुहान तक आवाजाही होगी।