श्रीनगर: झगरुआ गांव में पड़ोसी ने पति-पत्नी के साथ की मारपीट, थाना में दिया आवेदन
थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो झगरुआ गांव में शनिवार के रात्रि में बिना किसी कारण के दरवाजे पर आकर पङोसी द्वारा हथियार के बट से मारपीट कर पति-पत्नी को घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला सुमित्रा देवी के द्वारा रविवार को दो बजे थाना में आवेदन दिया गया है। घायल महिला सुमित्रा देवी ने बताई कि मुकेश यादव मेरे दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर रहा था।