बेगूसराय: बखरी पुलिस ने हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बखरी थाना की पुलिस ने हथियार के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बखरी थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.