एत्मादपुर: नगला चंदन में बाला जी प्रोविजन स्टोर की छत काटकर लाखों की चोरी, चोर गल्ले से नगदी लेकर हुए फरार
Etmadpur, Agra | Apr 4, 2026 आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला चंदन में आगरा-जलेसर मार्ग स्थित बाला जी प्रोविजन स्टोर में चोरों ने छत काटकर लाखों रुपये का सामान और गल्ले से करीब 20 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।