हरिद्वार: हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में अबकी बार उमेश कुमार की गूंज, उमेश कुमार के पक्ष में भारी जन समर्थन बना अन्य दलों का सिर दर्द
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से "अबकी बार-उमेश कुमार" की गूंज उठ रही है। एक निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के बढ़ते जा रहे वर्चस्व के कारण अन्य प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। एक तरफ जहां अन्य प्रत्याशियों के कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ नहीं दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार के पक्ष में हर जगह भारी जन सैलाब उमड़ता दिख रहा है।