बीना: खुरई रोड स्थित मैरिज गार्डन सहित कई मैरिज गार्डन का नगर पालिका अधिकारी ने किया निरीक्षण, फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं
Bina, Sagar | Dec 10, 2025 नगर पालिका परिषद के द्वारा नगरीय क्षेत्र में संचालित मैरिज गार्डन के संचालकों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। की सभी गार्डन संचालक संबंधित दस्तावेज नगर पालिका को देवें। लेकिन गार्डन संचालकों के द्वारा दस्तावेज पेश नहीं किए गए। जिसको लेकर नगर पालिका अधिकारी आरके गौरव के नेतृत्व में टीम ने 3 मैरिज गार्डन का निरीक्षण किया।