बीना: सर्वोदय चौराहे से खुरई का रास्ता 4-5 दिन के लिए रहेगा बंद, क्रॉस पाइपलाइन डालने का काम होगा शुरू
Bina, Sagar | Dec 10, 2025 सर्वोदय चौराहे पर पुरानी क्रॉस पाइपलाइन जाम हो जाने की वजह से नाली का पानी चौराहे पर ही भर रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। लोगों की शिकायत के बाद नगर पालिका ने फैसला लिया है कि पुरानी पाइप हटाकर नई क्रॉस पाइपलाइन डाली जाए। इस काम के लिए बुधवार शाम से खुदाई शुरू हो जाएगी। जिससे रास्ता 4 से 5 दिनों के लिए बंद रहेगा