बीना: नानक वार्ड में फिर चोरी, चोर सूने मकान से नगदी व सोने की अंगूठी चुरा ले गए
Bina, Sagar | Dec 10, 2025 फरियादी आकाश पिता अशोक कनौजिया निवासी नानक वार्ड जो घनी आबादी में रहते हैं। वही रविवार को अपने बच्चों को छोड़ने के लिए जबलपुर गए थे। लेकिन मंगलवार की रात घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो घर की अलमारी खुली हुई थी और लॉकर में रखी नगदी एवं सोने की अंगूठी चोरी हो चुकी थी। फरियादी ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।