बीना: साईं धाम कॉलोनी में गंदगी से परेशान लोगों ने तहसील में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की
Bina, Sagar | Dec 9, 2025 नगर पालिका क्षेत्र के साईं धाम कॉलोनी में खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआहै। जिसकी वजह से वार्ड में गंदगी फैल रही है। वार्ड के लोग जिसकी वजह से कई दिनों से परेशान है। गंदगी से परेशान बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मंगलवार करीब 1:00 बजे तहसील कार्यालय पहुंचे और नायाब तहसीलदार हेमराज से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।