छबड़ा: सारथल में दिल्ली में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
Chhabra, Baran | Feb 8, 2025 सारथल में दिल्ली विधानसभा में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर हरनावदा शाहजी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल के नेतृत्व में आतिशबाजी करके खुशी मनाई गई। वही सारथल के सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मीठा मुंह करवाया ओर खुशी जाहिर की जिसमें भाजपा कार्यकर्ता राजाराम कुशवाह, अनिल चौधरी, डॉ हंसराज आदि मौजूद रहे।