छबड़ा: फार्मर आईडी के बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रत्येक ग्राम पंचायत पर लगेगा तीन दिवसीय शिविर
Chhabra, Baran | Feb 5, 2025 भारत सरकार द्वारा संचालित ऐग्रीस्टेक योजनान्तर्गत फार्मर आईडी बनाने हेतु दिनांक 05.02. 2025 से 30.03.2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत पर तीन दिवसीय शिविर लगेगा। प्रथम शिविर दिनांक 05.02.2025 से 07.02.2025 तक ग्राम पंचायत मूण्डक्या के राजीव गांधी सेवाकेन्द्र में लगेगा। प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी बनाई जाएगी।