छबड़ा: लहसुन की फसल के बीच से पाली थाना पुलिस ने गांजे के 5 पौधे किए जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Chhabra, Baran | Feb 7, 2025 छबड़ा उपखंड क्षेत्र के पाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक खेत में लहसुन की फसल के बीच लगे 1 किलो 400 ग्राम से अधिक वजन के गांजे के 5 पौधे जप्त किए हैं तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घाटाखेड़ी गांव निवासी देवलाल लोधा के खेत में लहसुन की फसल के बीच लगे 5 गांजे के पौधों को जप्त किये।