छबड़ा: गुगोर माताजी मेले में आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, 2 की मौत, 37 घायल
Chhabra, Baran | Feb 6, 2025 मध्यप्रदेश कंचनपुरा से गुगोर माताजी दर्शन करने गुगोर मेले में आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली फतेहगढ़ में पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग और बच्ची की मौत हो गई। वही 37 लोग घायल हो गए।जिन्हें जिला अस्पताल गुना मध्यप्रदेश में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना गुरुवार सुबह 11.30 बजे घटी। ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। सभी छबड़ा में गूगोर वाली माता के दर्शन के लिए आ रहे थे।