छबड़ा: छबड़ा में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ की कार्रवाई, ₹8.21 लाख का जुर्माना लगाया
Chhabra, Baran | Feb 7, 2025 सहायक अभियंता (सतर्कता) बारां द्वारा उपखंड छबड़ा शहर में बिजली चोरी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 8.21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वही मौके पर विद्युत कनेक्शन काटे गए। इस सम्बन्ध में निगम नियमानुसार जुर्माना राशि 15 दिवस में जमा करवाने हेतु नोटिस जारी किया गया। निर्धारित अवधि में जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।