पातेपुर: पातेपुर बाजार में टावर से सामान चोरी करते चोर को लोगों ने पकड़ा, की पिटाई; जुटी भारी भीड़
पातेपुर बाजार स्थित मोबाइल टावर से जेनरेटर का सामान चोरी करते एक चोर को लोगो ने गुरुवार की शाम 7 बजे के करीब पकड़ लिया। उसके पास से जेनरेटर का एक सैलेंसर तथा एक मोटा सरिया बरामद किया गया है। लोगो ने चोर को पकड़ कर हाथ पांव बांधने के बाद पिटाई कर दी। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बताया गया कि सुखा नशा की लत के कारण क्षेत्र में चोरी हो रही है।