पंचदेवरी: थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध रूप से लापता, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। मामले को लेकर किशोरी की मां ने कटेया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में बताया गया है कि 18 मई को दिन के करीब 11 बजे उनकी पुत्री घर से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में