शेखपुरा: शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े घायल को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल, अभी तक नहीं हुई पहचान
शेखपुरा-बरबीघा मुख्य मार्ग में एक युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर रहने पर प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। घायल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।