शेखपुरा: शेखपुरा-चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर टाउन थाना की पुलिस ने लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद
शेखपुरा - चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग के रेलवे गुमटी के समीप एक लग्जरी कर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। जिसमें लगभग 300 लीटर विदेशी शराब बताई जा रही है। इस संबंध में बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर टाउन थाना की गश्ती पुलिस ने सुबह 3:00 बजे चेकिंग चलाया गया। जहां पुलिस को देख वहां छोड़कर चालक फरार हो गया। वाहन को भी जब्त कर लिया गया।