शेखपुरा: शेखपुरा के सीपीआई कार्यालय में जनविश्वास महारैली की तैयारी को लेकर हुई बैठक
सीपीआई कार्यालय में जनविश्वास रैली की तैयारी को लेकर बैठक हुई। महागठबंधन के आवाहन पर 3 मार्च 2024 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित जनविश्वास महारैली में शेखपुरा से 15000 किसान- मजदूर, छात्र- नौजवान ,महिलाएं एवं अल्पसंख्यक भाग लेने का निर्णय सर्वसम्मत से लिया गया। जिसके तैयारी के लिए 26 फरवरी से लगातार 2 मार्च तक गांव से लेकर शहर तक सभा करने का निर्णय लिया।