शेखपुरा: मानपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक हुआ गंभीर घायल, इलाज के लिए भिजवाया गया अस्पताल
मानपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। घायल की पहचान लखीसराय जिला के लोदिया गांव निवासी अरुण ठाकुर के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में किया गया है। बताया गया कि बाइक पर सवार होकर शेखपुरा की ओर आ रहे थे,इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ठोकर मार दिया।