हज़ारीबाग: हजारीबाग के नए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संभाला पदभार
झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईपीएस अमन कुमार ने हजारीबाग के नए एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अंजनी अनजान से प्रभार लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। वहीं, अंजनी अनजान को देवघर एसपी बनाया गया है।