दतिया नगर: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ौनीवासियों को श्री माई कृपा निवासी पर लाखों रुपये के 4 पानी के टैंकर बांटे
बड़ौनी क्षेत्र में पेयजल संकट को देखते हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जनसेवा का सराहनीय कार्य किया। शनिवार को वे श्री माई कृपा निवास पहुंचे, जहां स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में बड़ौनी क्षेत्र के लोगों को लाखों रुपये कीमत के 04 पानी के टैंकर वितरित किए गए। गर्मी के मौसम में क्षेत्र में पानी की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है।