ईद के त्यौहार को लेकर मोहम्मदी ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में ईद उल फितर का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। ईद की नमाज़ में लोगों ने देश में अमन और सुकून की दुआ मांगी। ईद की नमाज़ अदा करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नमाज़ के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।