पसगवां कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जुआ खेलते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चारों अभियुक्त ग्राम पसगवां के निवासी हैं।अभियुक्तों के पास फड़ से ₹2640, ताश के पत्ते, मोमबत्ती, माचिस तथा तलाशी के दौरान ₹1630 बरामद किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।