मोहम्मदी: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने कई इलाकों में किया पैदल गस्त।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में आए दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। जिसके चलते एसपी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा गस्त की जा रही है। जहां मंगलवार को पुलिस ने क़ानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को दृष्टिगत रखते हुए पैदल गस्त किया।