मोहम्मदी: मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव के उपाय व तौर तरीके बताएं।
आग लगने की घटनाएं दिन प्रति दिन सामने आ रही है।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है या फिर अज्ञात लोगों के धूम्रपान करने से खेतों व घरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। जिसके चलते मंगलवार को ग्राम बगरेठी,बुझारी, बौद्धिकता,मचला,झुमरीपरवा आदि कई गांव में जाकर अग्निशमन विभाग ने आग लगने की घटना पर किस तरीके से बचाव किया जाए उसके तौर तरीके व उपाय बताए।