मोहम्मदी: पसगवां पुलिस ने ईद के त्यौहार को लेकर व्यस्ततम मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए किया पैदल गश्त
पसगवां कोतवाली क्षेत्र में ईद के त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल गस्त किया। जहां आज बुधवार को कोतवाली पसगवां पुलिस ने कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तथा आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास व सुरक्षा के भाव को दृष्टिगत रखते हुए पैदल गस्त किया।