मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक भैंस ने इस कहावत को झुठला दिया है। ये दिलचस्प मामला शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र का है यहां एक भैंस चोरों से चतुर निकली और चोरों को उस वक्त जोर का झटका दिया जब वो अपने असली मालिक के घर पहुंच गई। चोर को अंदेशा ही नहीं हुआ कि वो जिस व्यक्ति के सामने भैंस का मालिक होने की बात कह रहा है दरअसल में वही व्यक्ति भैंस का असली मालिक है।
ससुराल से चुराई भैंस
पूरा मामला कुछ इस तरह है कि झड़ी गांव में रहने वाले अरविंद लोधी ने अपनी एक भैंस को करीब तीन महीने पहले अपनी ससुराल माढ़ा भेजा था। माढ़ा गांव में भैंस अपनी पड़िया के साथ गांव के पास बंधी हुई थी और तभी दो चोरों ने भैंस और उसकी पड़िया को चोरी कर लिया। एक चोर बाइक लेकर और दूसरा भैंस और पड़िया को अपने साथ पैदल लेकर माढ़ा गांव से चुपचाप निकले में सफल हो गए। करीब 18 किमी दूर तक भैंस चोरों के साथ चुपचाप चलती रही।
मायका आते ही भैंस ने चोरों को द�