मुरैना नगर: प्रदेश में रेत माफिया करोड़पति नहीं, अरबपति हो गए: दिग्विजय सिंह
पुलिस परेड ग्राउंड में रोटरी मिशन राहत कैंप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार में रेत माफिया करोड़पति नहीं बल्कि अरबपति हो गए हैं ।हर थानों के सामने से ट्रैक्टर ट्राली निकलती है और उनसे हफ्ता पुलिस वालों को दिया जाता है, इस कारोबार में पुलिस का अहम योगदान है।