मुरैना नगर: जौरा रोड पर ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल, सिविल लाईन थाना पुलिस जांच कर रही है
मुरैना शहर के गणेशपुरा में रहना वाला युवक आज दोपहर अपनी पत्नी को लेकर बाइक से बुआ के घर टिकटोली जा रहा था। जौरा रोड स्थित श्रीराम पैलेस के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी।जिससे पत्नी की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि पति मामूली घायल है। पुलिस मौक़े पर पहुंची और डेडबॉडी को शव गृह लाई यहाँ पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।