प्रतापगढ़: रठांजना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 2 अवैध पिस्टल के साथ 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रठांजना थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2 अवैध पिस्टल एवं 1 मैगजीन के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियारों को जब्त करने के साथ ही परिवहन में प्रयुक्त टाटा टियागो कार को भी जब्त किया गया है। जिला