भीलवाड़ा: नवजात बच्चों को झाड़ियों और सूनसान जगहों पर फेंकने की घटनाओं में माननीय रालसा ने लिया संज्ञान, किया पालना गृह का निरीक्षण
भीलवाड़ा। पिछले दिनों भीलवाडा के बिजौलिया में 15 दिन के शिशु को मुंह में पत्थर ठूस फेंकने के मामले ने पूरे प्रदेश को झंकझोर दिया था, ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती रोकने के लिए माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवाप्राधिकरण,जयपुर ( माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर ) द्वारा ऐसी घटनाओ पर संज्ञान लिया गया, एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पालना गृह का निरीक्षण किय।