टोंक: लोकसभा में टोंक को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग उठी
टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीणा ने लोकसभा में टोंक जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने की 80 साल पुरानी मांग जोरदार ढंग से उठाई। बजट सत्र में ‘लोक महत्व के मुद्दे’ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि टोंक आज भी रेलवे सुविधा से वंचित है, जिससे शिक्षा, इलाज और व्यापार के लिए लोगों को जयपुर या कोटा जाना पड़ता है।