कुरई: गंडाटोला के पास चलती कार में लगी भीषण आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान
Kurai, Seoni | Apr 6, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के गंडाटोला गांव के पास रविवार सोमवार की देर रात एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह खाक हो गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया।