पीरटांड: गिरिडीह भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान मधुबन में शुरू
गिरिडीह भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान शनिवार से 10 बजे से मधुबन में शुरू हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण अभियान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया गया।