इंदौर: MTH अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला का कराया सामान्य प्रसव, महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
Indore, Indore | Sep 9, 2024 इंदौर में खरगोन के रहने वाले एक परिवार की बहू चिंकी राठौर जानलेवा ब्लड कैंसर की बीमारी से ग्रसित है। बावजूद इसके इंदौर के एमटीएच अस्पताल के डॉक्टरों ने अपने अनुभव से उस गर्भवती युवती का बिना ऑपरेशन के प्रसव करवाया, जिसमे उस महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। जिसमे नवजात बालिका और बालक दोनों स्वस्थ हैं। वही यह प्रसव डॉक्टरों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।